Sunday , June 22 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को धामी सरकार का दिवाली से पहले बोनस का तोहफा

उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को धामी सरकार का दिवाली से पहले बोनस का तोहफा

देहरादून: दिवाली के मौके पर धामी सरकार राज्य भर के कर्मचारियों को बोनस की सौगात देने जा रही है। राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेश के सवा लाख से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वित्त विभाग ने दिवाली बोनस और चार फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भेज दी है।

राज्य सरकार 4800 ग्रेड-पे वाले कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में 7000 रुपये देती है। लगभग 1.35 लाख कर्मचारी इस दायरे में आएंगे। दिवाली पर्व को अब कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में माना जा रहा है आने वाले एक दो दिनों के भीतर राज्य सरकार द्वारा बोनस की राशि कर्मचारियों के खातों में आ जाएगी। इस तरह राज्यभर के कर्मचारियों को दिवाली से ठीक पहले बोनस मिलेगा, लेकिन डीए के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply