Saturday , May 18 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के मृतक आश्रितों के लिए अनुदान राशि बढ़ाई गई, अब मिलेंगे इतने हजार रुपये

उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के मृतक आश्रितों के लिए अनुदान राशि बढ़ाई गई, अब मिलेंगे इतने हजार रुपये

देहरादून। राज्य सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को बड़ी सौगात दी है। पूर्व सैनिक कल्याण निगम के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अब 15 की जगह 50 हजार रुपये मिलेंगे। उपनल के उप महाप्रबंधक कर्नल मनोज रावत की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में उपनल के माध्यम से 25 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम की ओर से राज्य के सभी संबंधित विभागों को जारी आदेश में कहा गया है वर्तमान में मृतक आश्रितों को 15000 रुपये अनुग्रह अनुदान राशि दी जा रही है जिसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस धनराशि का भुगतान उपनल निधि के माध्यम से किया जाएगा। संशोधित अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान निदेशक मंडल की ओर से पारित तय तिथि के अनुसार उन मृतक कर्मचारियों पर लागू होगा जिनकी मृत्यु 31 जुलाई 2023 के बाद हुई है। 31 जुलाई 2023 तक के मृतक कर्मचारियों को अनुग्रह अनुदान राशि 15000 रुपये ही देय होगी।

बता दें कि उपनल कर्मचारी महासंघ ने कहा, महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने सेवा के दौरान उपनल कर्मचारी की मौत पर एक लाख की मदद करने की घोषणा की थी, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने कहा कि जल्द ही उपनल कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल इस मसले पर विभागीय मंत्री गणेश जोशी से मिलेगा।

About team HNI

Check Also

यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से एक श्रद्धालु की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में भक्त देवभूमि …

Leave a Reply