Friday , April 12 2024
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / ओलंपिक : हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना को ग्राफिक एरा विवि इनाम में देगा 11 लाख

ओलंपिक : हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना को ग्राफिक एरा विवि इनाम में देगा 11 लाख

टोक्यो। ओलंपिक में भले ही भारत की महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन से हार गई, लेकिन भारतीय हॉकी की महिला टीम इतिहास रचने में कामयाब हो गई है। भारतीय टीम ने ब्रिटेन जैसी मजबूत टीम को जबरदस्त टक्कर दी। भारत के लिए इस क्वार्टर में 2 गोल गुरजीत कौर और एक गोल वंदना कटारिया ने दागा। इससे पहले वंदना एक मैच में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच चुकी है। उनके शानदार खेल से पूरे उत्तराखंड का नाम दुनियाभर में रोशन हुआ है। वंदना के सम्मान में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने उन्हें 11 लाख रुपये इनाम में देने की घोषणा की है।
हरिद्वार के एक छोटे से गांव की बेटी वंदना कटारिया महिला हॉकी के जगत में उभरता हुआ नाम हैं। महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और मिडफील्डर वंदना कटारिया ने एक बार फिर देवभूमि का नाम रोशन कर दिया है। 15 अप्रैल 1992 को जन्मी वंदना रोशनाबाद गांव की हैं। जब वह महज 14 साल की थी तब उन्होंने 2006 में जूनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा में भाग लिया था और उसके बाद 2010 में उनको सीनियर राष्ट्रीय टीम में चुना गया था।
इसके बाद उन्होंने 2013 में जर्मनी में जूनियर वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता था और वहां पर वंदना सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनी थीं। 2021 में उनको अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वंदना कटारिया ने भारत के लिए अभी तक कुल 218 मुकाबले खेले हैैं। जिनमें उन्होंने 58 गोल दागने में कामयाबी हासिल की है। वंदना ने भारतीय टीम के लिए एशियन गेम्स वर्ष 2014 में रजत और 2018 में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा वर्ष 2017 के एशिया कप में टीम चैंपियन बनी।
उन्हें वर्ष 2014 में साल की सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुना गया। हॉकी लीग में वंदना 11 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर थीं। वंदना सहित पूरी हॉकी टीम के टोक्यो  ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में खुशी की लहर छा गई है। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply