Saturday , February 21 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: रहें सावधान, आज पांच जिलों में होगी बहुत भारी बारिश!

उत्तराखंड: रहें सावधान, आज पांच जिलों में होगी बहुत भारी बारिश!

देहरादून। मानसून के बदले मिजाज को देखते हुए आज बुधवार को मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, देहरादून जिले में भारी बारिश को देखते डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply