Wednesday , April 22 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / बिहार में 8वीं बार सीएम बने नीतीश और तेजस्वी डिप्टी सीएम

बिहार में 8वीं बार सीएम बने नीतीश और तेजस्वी डिप्टी सीएम

पटना। आज बुधवार को नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश ने हिंदी में ईश्वर के नाम की शपथ ली। उनके तुरंत बाद तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। शपथ लेते ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
बेटे तेजस्वी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राबड़ी देवी भी राजभवन पहुंचीं। हालांकि, तेजस्वी के पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव खराब सेहत की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, शपथ से पहले नीतीश ने लालू से फोन पर बात करके उन्हें सियासी हालात की जानकारी दी।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply