Tuesday , April 23 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आज कुमाऊं मंडल में लोगों ने जमकर खेली होली

आज कुमाऊं मंडल में लोगों ने जमकर खेली होली

देहरादून। गढ़वाल मंडल में जहां बीते कल शुक्रवार को होली खेली गई। जबकि कुमाऊं मंडल में आज शनिवार को होली खेली जा रही है। अपनी खास परंपरागत तरीकों और अनोखे ढंग से मनाए जाने के कारण कुमाऊं की होली की देशभर में चर्चा होती है।
कुमाऊं मंडल में 18 को भद्रा के कारण होली नहीं मनाई गई। आज शनिवार को सुबह से यहां होली का जश्न मनाया जा रहा है। यूं तो होली पूरे देश में उल्लास के साथ मनाई जाती है, लेकिन चंपावत जिले में ढोल नगाड़ों की धुन और लय-ताल और नृत्य के साथ गाई जाने वाली खड़ी होली अपना विशेष स्थान रखती है। संगीत सुरों के बीच बैठकी होली के भक्ति, श्रृंगार, संयोग, वियोग से भरे गीत गाने की परंपरा काली कुमाऊं अंचल के गांव-गांव में चली आ रही है।
एकादशी को रंगों की शुरूआत के बाद गांव-गांव में ढोल-झांझर और पैरों की विशेष कदम ताल के साथ खड़ी होली गायन चलता है। इसी दिन चीर बंधन के साथ शिव स्तुति से होली गायन शुरू किया जाता है। इसमें शिव के मन माहि बसे काशी…, हरि धरै मुकुट खेले होरी… शामिल है। आध्यात्मिक रसों, भक्ति, शृंगार आदि से जुड़ीं होलियों का गायन छरड़ी तक किया जाता है। इसके अलावा परिवार, समाज में होने वाली विभिन्न घटनाओं, स्त्री पुरुष प्रसंग, हास्य ठिठोली से भरी होलियां भी गाई जाती हैं। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply