Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: शादी के तीन दिन बाद टूटा कहर, पति की हार्ट अटैक से मौत

उत्तराखंड: शादी के तीन दिन बाद टूटा कहर, पति की हार्ट अटैक से मौत

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के महज तीन दिन बाद नवविवाहिता पत्नी के साथ ससुराल जा रहे युवक की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बिमौना पाचन निवासी नवीन कुमार (27) पुत्र रणजीत राम की नौ मई को धूमधाम से विवाह हुआ था। विवाह के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। वह 12 मई को पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे। अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा।

परिजन आनन-फानन में नवीन को इलाज के लिए हल्द्वानी बेस अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत हृदयगति रुकने के कारण हुई है। हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. वहीं नवीन की पत्नी भी सदमे में है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …