Sunday , May 5 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देवाल : अंतरराष्ट्रीय धावक ने ग्रामीणों को दिये सेहत के गुर

देवाल : अंतरराष्ट्रीय धावक ने ग्रामीणों को दिये सेहत के गुर

थराली से हरेंद्र बिष्ट।

अंतरराष्ट्रीय धावक एवं हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी सुनील शर्मा उर्फ सिरमौर चीता ने देवाल ब्लाक के वांण गांव में स्थित लाटू सिद्धपीठ में दर्शन करने के साथ ही स्थानीय लोगों को कोविड 19 से बचाव के उपाय बताने के साथ ही शरीर को मजबूत बनाने के गुर ग्रामीणों को दिये।

सुनील शर्मा ने लाटू सिद्धपीठ वांण के मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पूरे वांण गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से वार्ता की। यहां पर उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय धावक शर्मा ने अपने जीवन एवं खेलों के रोचक क्षणों को साझा करते हुए कहा कि, बिना परिश्रम, लगन एवं उत्साह के किसी भी काम में सफलता की कामना करना अपने आप को धोखा देना ही हैं। उन्होंने बताया कि केवल सुरक्षात्मक उपाय ही कोरोना के संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय है। ऐसे में सभी को विशेषज्ञों के द्वारा सुझाए गए उपायों पर अमल करना चाहिए। उन्होंने अपने शरीर मजबूत बनाने के गुर भी ग्रामीणों को दिये।

इस अवसर पर हाटकल्याणी जिपं वार्ड के सदस्य कृष्णा बिष्ट, वांण की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, मंदिर समिति अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट, क्षेपंस गंगा राम, पूर्व क्षेपंस हीरा सिंह पहाड़ी, व्यापार संघ अध्यक्ष वांण हीरा सिंह बुग्याली, धन सिंह बिष्ट, विनोद बिष्ट, मंमद अध्यक्ष नंदी देवी आदि ने उनका स्वागत किया।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply