Friday , February 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: भतीजे ने चाची का बेरहमी से गला रेता, हालत गंभीर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

उत्तराखंड: भतीजे ने चाची का बेरहमी से गला रेता, हालत गंभीर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

हल्द्वानी। शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कुल्यालपुरा क्षेत्र का है। जहां जमीनी विवाद में एक युवक ने चाची का गला काट दिया। महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। आरोपी भतीजा हमले के बाद फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा सिटी सेंटर के पास कुल्यालपुरा क्षेत्र में गुप्ता परिवार रहता है। पिछले कई दिनों से उनके परिवार में विवाद चल रहा है। हमला करने वाले आरोपी का नाम गौरव गुप्ता है। बताया जा रहा है कि गौरव गुप्ता का अपने भाइयों के साथ विवाद चल रहा था। उसकी चाची कुसुम गुप्ता भाइयों के बीच में पड़कर मामले को सुलझाने में लगी हुई थी। इससे गौरव गुप्ता नाराज चल रहा था।

सोमवार सुबह गौरव गुप्ता अपनी चाची के घर में पहुंचा। उसने अचानक चाची पर हमला कर दिया। गौरव ने बेरहमी से चाकू से चाची कुसुम गुप्ता गला रेत दिया। इसी दौरान कुसुम गुप्ता के पति दूध लेकर लौटे तो उन्होंने गौरव गुप्ता को कुसुम गुप्ता का गला काटते देख लिया। उन्होंने हल्ला मचाया तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। कुसुम गुप्ता के पति ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल कुसुम गुप्ता को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में कुसुम गुप्ता का इलाज चल रहा है। जहां कुसुम गुप्ता की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल घटना को जाम देने वाला आरोपी गौरव गुप्ता फरार चल रहा है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …