Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, पहाड़ी से मैक्स वाहन पर गिरा पत्थर…इतने लोग थे सवार

यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, पहाड़ी से मैक्स वाहन पर गिरा पत्थर…इतने लोग थे सवार

उत्तरकाशी। पहाड़ों में आजकल बारिश के चलते मार्गों पर लगातार पत्थर और बोल्डर गिर रहे हैं, साथ ही लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से नदी नाला उफान पर बह रहे हैं और लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। वहीं यमुनोत्री हाईवे पर एक मैक्स वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिलीं जानकरी के अनुसार सोमवार सुबह ओरछा बैंड के पास अचानक टैक्सी के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए और चालक वाहन में फंस गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बड़कोट एसओ दीपक कठैत ने बताया कि वाहन चालक को अभी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन में तीन लोग सवार थे, जिसमें दो लोग गंभीर घायल हुए हैं और वाहन चालक गाड़ी में फंस गया। बताया कि वाहन बड़कोट से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था।

बता दें कि बीते दिन चंपावत जिले के टनकपुर में एक मैक्स वाहन किरोड़ा नाले में बह गया था। मैक्स वाहन में 9 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों को निकाल लिया गया था। हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों मौत हो गई।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …