Hindi News India

ताज़ा हिंदी ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया के समाचार

उत्तराखण्डचर्चा मेंनैनीतालराज्य

उत्तराखंड : पिकअप खाई में गिरने से ड्राइवर की मौत, गदेरे में बहा पीआरडी जवान

हल्द्वानी। आज गुरुवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र के चित्रशिला घाट के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गौला नदी की खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। उधर चौखुटिया (अल्मोड़ा) के सोनगांव निवासी पीआरडी जवान राकेश किरौला (24) बुधवार तड़के सवा चार बजे उफनाए नागाड़ गदेरे में बह गया।
बताया जा रहा है कि पिकअप हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच हादसा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से पिकअप चालक को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि पिकअप चालक सूरज कुमार पुत्र राजकुमार निवासी काठगोदाम का रहने वाला था।
उधर कुमाऊं में बुधवार को हुई बारिश से करीब 45 सड़कें मलबे से बंद हो गई हैं। रात की ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा चौखुटिया (अल्मोड़ा) के सोनगांव निवासी पीआरडी जवान राकेश किरौला (24) पुत्र मोहन सिंह किरौला बुधवार तड़के सवा चार बजे उफनाए नागाड़ गदेरे में बह गया। उसकी स्कूटी आपुण बाजार से कुछ दूरी पर रामगंगा नदी के पास मिली। जवान का पता नहीं चल पाया है। अल्मोड़ा से पहुंची एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply