Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : तेज रफ्तार बाइक ने ली पुलिस के जवान की जान!

उत्तराखंड : तेज रफ्तार बाइक ने ली पुलिस के जवान की जान!

देहरादून। रविवार देर रात उत्तराखंड पुलिस के जवान राकेश राठौर की तेज रफ्तार बाइक हर्रावाला में डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। चीता पुलिस राकेश को हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक राकेश देहरादून पुलिस लाइन में तैनात था। हालांकि इन दिनों वो अवकाश पर चल रहा था। रविवार रात को राकेश हरिद्वार से देहरादून की तरफ आ रहा था। इसी बीच हर्रावाला में एसबीआई बैंक के सामने उसकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। चीता पुलिस मौके पर पहुंची और 108 की मदद से राकेश को हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरक्षी राकेश बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के थे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply