Sunday , February 8 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड: पहले महिला को पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

उत्तराखंड: पहले महिला को पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

चंपावत। जिले के बनबसा में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की महिला ने बनबसा नगर निवासी एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित नेपाली महिला ने बताया कि वह घर पर घरेलू कार्य करती है। पीड़िता ने आरोपी पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट भी की है।

यहाँ भी पढ़े: देहरादून: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कैद

मामले को लेकर बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ 64(1) व 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …