Thursday , April 25 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : सचिवालय संघ ने कल किया धामी का सम्मान और आज से हड़ताल पर

उत्तराखंड : सचिवालय संघ ने कल किया धामी का सम्मान और आज से हड़ताल पर

देहरादून। विभिन्न मांगों के बारे में कैबिनेट की बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ तो सचिवालय संघ की सरकार से अनबन हो गई। आज मंगलवार से उत्तराखंड सचिवालय संघ के आह्वान पर अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू हो गई। सभी कर्मचारी अपना कामकाज छोड़कर दफ्तरों से बाहर आ गए। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि वाहन चालक और रक्षा संवर्ग भी हड़ताल में शामिल होगा। किसी भी सचिव के साथ कर्मचारियों को काम न करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं कैबिनेट बैठक से पहले सोमवार को दिन में सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम से गदगद धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश को सचिवालय से ऊर्जा मिलती है। राज्य सरकार की ओर से किए जाने वाले जनहित से जुड़े निर्णयों को तत्परता से लागू करने की जिम्मेदारी भी सचिवालय की होती है।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कार्मिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। कार्मिकों के गोल्डन कार्ड की विसंगतियों सहित अन्य अनेक लंबित प्रकरणों का समाधान किया गया है। राज्य का मुख्य सेवक होने के साथ ही वह अपने को सचिवालय कार्मिकों का भाई व साथी भी मानते हैं, क्योंकि उन्हें सचिवालय की प्रक्रियाओं को समझने में सचिवालय का भी बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने सचिवालय संघ की विभिन्न मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि सचिवालय संघ की विभिन्न समस्याओं का हल करने का रास्ता निकाला जाएगा। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। 
वहीं सोमवार शाम को जैसे ही कैबिनेट बैठक संपन्न हुई तो सचिवालय संघ आग बबूला हो गया। अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि हमें जो सम्मान करना था, वह पूरा हुआ। शायद सचिवालय संघ का सम्मान मुख्यमंत्री को पसंद नहीं आया। उनके सक्षम अधिकारी सचिवालय संघ की मांगों को पूर्ण होने से रोक रहे हैं। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply