Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: युवक को मुर्गा बनाकर पीटने पर छह अधिकारियों पर गिरी गाज…

उत्तराखंड: युवक को मुर्गा बनाकर पीटने पर छह अधिकारियों पर गिरी गाज…

उधमसिंह नगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एक युवक को मुर्गा कर पीटने के मामले में छह अधिकारियों पर गाज गिरी है। इन सभी अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एक युवक को मुर्गा बनाकर पीटने का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। वहीं, इस मामले में छह अधिकारियों पर गाज गिरी है। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. गौहर ताज ने अपर निदेशक प्रशासन डॉ. विवेकानंद, सुरक्षाधिकारी जीएस बोहरा, सतर्कता अधिकारी एवं तीन सहायक सुरक्षा अधिकारियों को पद से हटा दिया है। सूत्रों से पता चला है कि डॉ. गौहर ताज ने अपर निदेशक प्रशासन का पदभार अपने पास रखा है। जबकि सुरक्षाधिकारी बोहरा का प्रभार लीगल एडवाइजर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल गोकरन सिंह को सौंपा है।

बता दें कि जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षा अधिकारी डॉ. जीएस बोहरा ने 24 गार्डों को काम से हटा दिया गया था। ऐसे में अन्य गार्डों ने बोहरा पर मनमानी का आरोप भी लगाया था। साथ ही उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही थी। वहीं,किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया। जिसमें विश्विद्यालय के सुरक्षा अधिकारी डाॅ. जीएस बोहरा युवक को मुर्गा बनाकर लाठियों से पिटाई करते हुए दिखाई दिए। इस पर किच्छा विधायक ने भी सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …