Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / सेना में तैनात उत्तराखंड का जवान शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर…

सेना में तैनात उत्तराखंड का जवान शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर…

सोमेश्वर। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के रहने वाला एक जवान मणिपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। घटना की जानकारी के बाद से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी उम्र 24 वर्ष को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इस घटना में वह शहीद हो गए। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे।

बताया जा रहा है कि कमल 25 दिन पहले ही अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। कमल के बड़े भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में ही हैं। जवान का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जवान को गोली कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को भी नहीं है। इस घटना के बाद से जवान के गांव में शोक की लहर है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply