Hindi News India

ताज़ा हिंदी ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया के समाचार

उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

उत्तराखंड : गैरसैंण में इस दिन बजट पेश करेगी त्रिवेंद्र सरकार

  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये चार अहम फैसले

देहरादून। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठक में चार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस बाबत शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि आगामी एक मार्च से दस मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। वहीं, चार मार्च को त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश का बजट पेश करेगी।  उन्होंने बताया कि कुंभ मेले की गाइडलाइन जारी करने करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। अब जल्द ही कुंभ की एसओपी जारी कर दी जाएगी। 

कैबिनेट की बैठक में हुए ये निर्णय 
1- स्वच्छ भारत मिशन में जिला स्तर पर बनाई गई समितियों में संशोधन किया गया है। समितियों में सांसद, विधायक और मंत्री नामित सदस्य होंगे। 
2- जल जीवन मिशन में 97 पदों पर सहमति बनी।
3- उत्तराखंड अग्निशमन आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में दो संशोधन हुए।
4- उत्तराखंड पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक सेवा नियमावली में भी संशोधन किया गया।

Leave a Reply