Thursday , May 16 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / श्रद्धालुओं के लिए खुले वांण लाटू धाम के कपाट

श्रद्धालुओं के लिए खुले वांण लाटू धाम के कपाट

थराली से हरेंद्र बिष्ट।

मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ आज सोमवार को वांण लाटू धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए 6 माह के लिए खोल दिये गये हैं।
बैसाख पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज सोमवार को प्रात: काल से ही लाटू धाम वांण में कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। इसके तहत वांण सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नंदा एवं लाटू देवता के भक्त मंदिर परिसर में जुटने लगे थे।हवन-यज्ञ एवं अन्य पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद शुभ लग्नानुसार दोपहर 1 बजें मंदिर के कपाटों को खोलते हुए इस मंदिर के रहस्यमयी गर्भगृह का कपाट खोला गया। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांध कर रहस्यमयी गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में लोक स्तुति के तहत झोड़ो का आयोजन किया गया।इन झोड़ो में देवस्तुति के दौरान कई लोगों पर नंदा भगवती,लाटू सहित कई अन्य देवी,देवता अवतरित हुए। जिन्होंने नाचते हुए श्रद्वालुओं को आशीर्वाद दिया।

लाटू धाम के कपाटोद्वघाटन के मौके पर प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई,लघु सिंचाई, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज भी वांण गांव पहुंचे यहां पर उन्होंने करीब पौने दो घंटों तक पूजा-अर्चना कर देश एवं राज्य के विकास, खुशहाली, समृद्धि निरोगिता की मां नंदा भगवती, लाटू देवता सहित अन्य देवी-देवताओं से प्रार्थना की। महाराज ने झोड़ो में भी शिरकत की। इस अवसर पर हाटकल्याणी वार्ड के जिपंस कृष्णा बिष्ट, वांण की प्रधान पुष्पा देवी, क्षेपंस रामेश्वरी देवी, पूर्व क्षेपंस हीरा सिंह पहाड़ी, हीरा सिंह बुग्याली, महिला मंगल दल की अध्यक्षा नंदी देवी, युमंद अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, सरपंच महिपत सिंह आदि ने महाराज सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। जबकि कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया में मंदिर के मुख्य पुजारी खीम सिंह बिष्ट, नारायण सिंह पिमोली, गब्बर सिंह दानू, पंडित हरी दत्त कुनियाल, रमेश कुनियाल, उमेश कुनियाल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई

About team HNI

Check Also

यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से एक श्रद्धालु की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में भक्त देवभूमि …

Leave a Reply