Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : चीन को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दे सरकार”

उत्तराखंड : चीन को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दे सरकार”

  • गलवान घाटी में चीन के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को ग्वालदम में पूर्व सैनिकों, व्यापारियों एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

थराली से हरेंद्र सिंह बिष्ट।
लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को ग्वालदम में पूर्व सैनिकों, व्यापारियों एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि देते हुए मोदी सरकार से चीन को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की हैं। इसके साथ ही लोगों ने चाईनीज सामान की होली भी जलाई।

ग्वालदम में लोगों ने चीन के खिलाफ जुलूस निकाल कर प्रर्दशन किया तथा चीन के सामान की होली जलाते हुए संकल्प लिया कि वे लोग चाइनीज सामान नहीं खरीदेंगे। इस मौके पर वक्ताओं ने भारत सरकार से चाइना को कड़ा सबक सिखाने की जोरदार मांग की। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष हीरा सिंह बडियारी, थराली के ज्येष्ठ प्रमुख महावीर सिंह शाह, ग्वालदम के प्रधान हीरा सिंह बोरा, क्षेपंस गजेन्द्र सिंह रावत, युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रद्युमन शाह, ईको टूरिज्म समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह शाह, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश जोशी सहित कई लोग मौजूद थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply