Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून में आज देखने को मिलेंगे सूर्यदेव के तीखे तेवर

दून में आज देखने को मिलेंगे सूर्यदेव के तीखे तेवर

  • पहाड़ी इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

देहरादून। सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवर कर दिए हैं। आज बुधवार को राजधानी दून में 37 डिग्री तक तापमान रहने का अनुमान हैं। मंगलवार को दून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा था। गर्मी के चलते लोगों का बहुत बुरा हाल है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आज मंद-मंद बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में बुधवार को भी लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply