दून में आज देखने को मिलेंगे सूर्यदेव के तीखे तेवर
team HNI
June 30, 2021
उत्तराखण्ड, चमोली, चर्चा में, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, राज्य, रुद्रप्रयाग
152 Views
- पहाड़ी इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश
देहरादून। सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवर कर दिए हैं। आज बुधवार को राजधानी दून में 37 डिग्री तक तापमान रहने का अनुमान हैं। मंगलवार को दून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा था। गर्मी के चलते लोगों का बहुत बुरा हाल है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आज मंद-मंद बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में बुधवार को भी लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
2021-06-30