चर्चा मेंराष्ट्रीय

शेयर बाजार गुलजार

सेंसेक्स 52762.18 के स्तर पर खुला

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार गुलजार रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 212.52 अंकों की तेजी के साथ 52762.18 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.90 अंकों की बढ़त के साथ 15810.40 के स्तर पर खुला। आज 1553 शेयरों में तेजी आई, 554 शेयरों में गिरावट आई और 64 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 580.59 अंक या 1.10 फीसदी के लाभ में रहा। दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाइटन, इंफोसिस, मारुति, एम एंड एम, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, सन फार्मा, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, रिलायंस, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर खुले।

Leave a Reply