Tuesday , February 17 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : यहां एक साथ मिले तीन शव, दो दिन में पांच शव मिलने से मचा हड़कंप

उत्तराखंड : यहां एक साथ मिले तीन शव, दो दिन में पांच शव मिलने से मचा हड़कंप

रूड़की। रूड़की में गंगनहर से रविवार को एक साथ तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दो दिन के भीतर यहां से पांच शव बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पांच शवों में से दो की शिनाख्त हो गई है। जबकि तीन शवों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक गंगनहर की आसफ नगर झाल से दो दिनों के भीतर पांच शव बरामद किए गए हैं।  इनमें एक शव की पहचान विमला पत्नी ईश्वर सिंह निवासी इंदिरा विहार रूप में हुई है। बता दें कि विमला देवी 27 सितंबर से लापता थी।

बताया जा रहा है कि पहचान किए गए दो शवों में से एक शव 19 वर्षीय तकी अहमद का है जो कि 28 सितबंर को यहां अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। यहां नहाने के दौरान वो बह गया जिस से उसकी मौत हो गई। आसफ नगर झाल से से मिले पांच में से तीन शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस तीनों की शिनाख्त में जुट गई है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply