Saturday , February 21 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : मौसम विभाग बोला-इन पांच जिलों में आज गिरेगी बिजली!

उत्तराखंड : मौसम विभाग बोला-इन पांच जिलों में आज गिरेगी बिजली!

देहरादून। आज मंगलवार को पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहने की आशंका है। वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पांच पर्वतीय जिलों में बादल गरजने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। संबंधित जिलों को अलर्ट किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर व अन्य मैदानी इलाकों में घना कोहरा बना रहेगा। इससे यातायात पर भी असर पड़ सकता है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply