Sunday , February 22 2026
Breaking News
Home / अपराध / टिहरी : रिश्ते के चाचा ने महिला से किया दुष्कर्म

टिहरी : रिश्ते के चाचा ने महिला से किया दुष्कर्म

नई टिहरी। जिले के जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के जेवरात पर भी हाथ साफ किया। आरोपी रिश्ते में महिला का चाचा बताया जाता है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक 24 अक्तूबर को शादी समारोह के दौरान आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और जेवरात लूटने का मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व उप निरीक्षक दिनेश काला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply