Saturday , February 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बिजली बिल पर यूपीसीएल ने बढ़ाई छूट, नए टैरिफ के हिसाब से मिलेगा इतना फायदा

उत्तराखंड : बिजली बिल पर यूपीसीएल ने बढ़ाई छूट, नए टैरिफ के हिसाब से मिलेगा इतना फायदा

देहरादून। यूपीसीएल ने बड़ा फैसला लेते हुए नया विद्युत टैरिफ लागू होने के बाद अब दस दिन के भीतर बिजली बिल का भुगतान करने पर छूट बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं को अब 1.25 के बजाय 1.50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

यूपीसीएल के एमडी अनिल ने बताया कि बिजली बिल जारी होने की तिथि से दिन के भीतर डिजिटल भुगतान करने पर अब 1.50 प्रतिशत छूट मिलेगी। बता दें ऑफलाइन बिल जमा कटाने पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उपभोगता अपने बिलों का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट, उपभोगता स्वयं सेवा मोबाइल जैसे एप्प और फोन पे गूगल पे पेटीएम आदि जैसे एप्प के माध्यम से भी करा सकते हैं। प्राइवेट ट्यूबवेल वाले उपभोक्ता बिल जारी होने के 30 दिन के भीतर भुगतान कर पांच प्रतिशत की छूट हासिल कर सकते हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply