Saturday , February 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / अगले चार दिन पहाड़ों में बारिश से बढ़ेंगी दुश्वारिया

अगले चार दिन पहाड़ों में बारिश से बढ़ेंगी दुश्वारिया

  • आज नैनीताल, देहरादून पिथौरागढ़ तेज बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश से फिर दुश्वारियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 जुलाई के बाद बारिश में और तेजी आने की संभावना है। आज गुरुवार को नैनीताल देहरादून पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। कल 23 जुलाई को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग बागेश्वर पिथौरागढ़ और चमोली में आकाशीय बिजली गिरने पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 24 जुलाई को रुद्रप्रयाग चमोली उत्तरकाशी पिथौरागढ़ बागेश्वर 25 जुलाई को नैनीताल पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश की संभावना है उन्होंने बताया कि 25 जुलाई के बाद बारिश में और तेजी आने के आसार बन रहे हैं उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में चंपावत कोटद्वार धनोल्टी नैनीताल हल्द्वानी देवीधुरा भीमताल बेतालघाट समेत अन्य जगह पर जमकर बारिश हुई है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply