भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
team HNI
July 22, 2021
उत्तराखण्ड, ऊधमसिंह नगर, चर्चा में, राज्य
224 Views
रुद्रपुर। उत्तराखंड में आए दिन जंगली जानवरों के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं। कई लोग जीवनभर के लिए अपंग हो गए हैं। लेकिन वन विभाग और प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम ज्ञानपुर गौरी निवासी 60 वर्षीय करनैल सिंह अपने पशुओं को बांधने घर के बाहर गए थे। इस दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। भगवान का शुक्र रहा कि करनैल हाथ में डंडा था। इस बीच भालू ने उनकी टांग पकड़कर हमला कर दिया। करनैल सिंह ने बहादुरी से मुकाबला किया। आसपास के लोग भी लाठी लेकर पहुंच गए और उन्होंने करनैल सिंह को भालू के चंगुल से छुड़ाया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है।
BEAR ATTACK RUDRAPUR uttarakhand 2021-07-22