Wednesday , April 24 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून में आज शाम को भी भिगोएंगे बदरा, 11 से होगी प्री-मानसून की भारी बारिश!

दून में आज शाम को भी भिगोएंगे बदरा, 11 से होगी प्री-मानसून की भारी बारिश!

  • मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 जून तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार

देहरादून। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 11 जून से प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मौजूदा हालात में मानसून तय समय से एक दिन पहले उत्तराखंड में एंट्री कर सकता है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज मंगलवार को भी राजधानी और उससे लगे इलाकों में बारिश हो सकती है। शाम के समय तेज हवा भी चल सकती हैं। कुछ जगह पर तेज फुहारें भी पड़ सकती है। 11 जून से प्रदेश में प्री मानसून बरसात शुरू हो सकती है। इसके चलते अपेक्षाकृत ज्यादा बारिश का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अभी ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। इसमें 11 से तेजी आ सकती है और 11 से 14 जून तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले एंट्री कर सकता है। केरल में भी मानसून एक दिन पहले पहुंचा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के कारण ओडिशा, बंगाल और पूर्वोत्तर में भी समयपूर्व मानसून पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती संचरण के चलते अगले 48 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे अगले 24 घंटों के दौरान मानसून की रफ्तार बढ़ जाएगी और मानसून 21 के बजाय 20 जून को भी उत्तराखंड पहुंच सकता है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply