Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज़, पहाड़ों में हिमपात तो मैदान में बड़ी ठिठुरन

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज़, पहाड़ों में हिमपात तो मैदान में बड़ी ठिठुरन

देहरादून। साल का आखरी महीना दिसंबर शुरू होते ही उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार को प्रदेशभर बादल छाए रहे। पिछले दिनों के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिर गया। जिससे मौसम में ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर मैदानी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ है पहाड़ों में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।
प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहने से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान गिरने से ठंडी हवाएं शुरू हो गई हैं। तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे समूचे जनपद राज्य में ठंड का असर बढ़ गया है। 
वहीं, चमोली जनपद में दिनभर मौसम खराब रहा। जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए दिनभर लोग अपने घरों में दुबके रहे। मौसम खराब होने से नीती घाटी में बहने वाले झरने व गाड़-गदेरे बर्फ में तब्दील हो गए हैं। माणा घाटी में भी नाले जम गए हैं। नीती घाटी में ऋषिगंगा भी पूरी तरह से जम गई है। उधर,  पिथौरागढ़ सहित गंगोलीहाट, बेरीनाग, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी में सुबह से ही बादल छाए रहे। जबकि पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा सहित अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। बर्फबारी और बादल छाए रहने से पारा तेजी से लुढ़का है। पिथौरागढ़ में गुरुवार को तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद जिले के रालम, लास्पा, मिलम सहित अन्य माइग्रेशन गांवों तापमान माइनस एक डिग्री पहुंच गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply