सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है। इस वीडियो में एक लड़का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मसीहा बताने वालों को गलत साबित करने के लिए अपनी दलीलें रख रहा। 13-14 साल का नजर आने वाले इस लड़के का नाम वली रहमान है। अपने लगभग 6 मिनट के इस वीडियो में लड़के ने बताया है कि पीएम मोदी कोई मसीहा नहीं हैं। अपनी इस बात के लिए इस लड़के ने प्रधानमंत्री के कुछ पुराने बयानों का भी इस्तेमाल किया है। ये लड़का वीडियो में बता रहा है कि कैसे प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी जीएसटी बिल को देश के लिए महामारी बता रहे थे और अब जब प्रधानमंत्री बन गए हैं तो इसी जीएसटी को देश के हित में बहुत बड़ा कदम बता रहे हैं। वली रहमान नाम के इस लड़के ने ये वीडियो में ये भी बताया कि एफडीआई पर भी पीएम ने किस तरह से यूटर्न लिया है। वीडियो में बताया गया है कि एफडीआई को किसानों के लिए खतरनाक बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसके हिमायती नजर आ रहे हैं।
लड़के ने अपनी दलीलें रखते हुए बताया है कि पीएम मोदी कोई मसीहा नहीं हैं सिर्फ और सिर्फ एक डर्टी पॉलिटिशियन हैं।
इस वीडियो को सचिन पायलट फैन क्लब नाम के फेसबुक पेज पर रविवार 7 मई को अपलोड किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि इस बच्चे ने मोदी जी की बुरी तरह पोल खोल दी है। अपलोड होने के एक दिन के अंदर ही इसे 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लगभग 2000 लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है। वीडियो पर फेसबुक यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ यूजर इस वीडियो से अपनी सहमति जता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे गलत भी कह रहे हैं।
Hindi News India