Thursday , February 26 2026
Breaking News
Home / दिल्ली / क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? बढ़ते प्रदूषण के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? बढ़ते प्रदूषण के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मामले को देखते हुए आज सुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर सुनवाई होगी. आज होने वाले सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट दिल्ली सरकार को प्रदूषण से निपटने के मामले में कई अहम सुझाव भी दे सकता है.

बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मामले को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई थी. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर जरूरत पड़े तो दो दिन का लॉकडाउन लगा दें.

सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिली आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने शनिवार को आपातकालीन बैठक बुलाई थी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से पूर्ण लॉकडाउन का सुझाव दिया है. कोर्ट के आदेश को लेकर हम प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं. तैयार प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट के सामने रखेंगे.

बता दें कि दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार इससे निपटने के लिए अपने स्तर से कई फैसले ले रही है. सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द इस समस्या से निपटा जाए. केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है कि आज से 17 नवंबर तक स्कूल एक हफ्ते तक के लिए बंद कर दिया गया है.

वहीं दिल्ली के बाद हरियाणा सरकार ने भी बड़ा कदम उठाया है. खट्टर सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में चल रहे स्कूलों को 17 नवंबर तक बंद करने का फैसला लिया है. इस सबंध में सरकार ने रविवार को आदेश दिया कि यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

ये भी पढ़ें..

मुख्यमंत्री धामी लाडपुर में आयोजित इगास बग्वाल कार्यक्रम में शामिल हुए

हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे

About team HNI

Check Also

पहले डाला गर्म तेल… फिर छिड़की लाल मिर्च, सोते हुए पति पर पत्नी की क्रूरता से मची चीख-पुकार

नई दिल्ली। दिल्ली के मदनगीर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 28 …

Leave a Reply