Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / यूट्यूब द्वारा सीएम पुष्कर सिंह धामी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया गया

यूट्यूब द्वारा सीएम पुष्कर सिंह धामी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया गया

देहरादून: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया गया है। सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री धामी को यूट्यूब से प्राप्त उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का प्रमाण पत्र भेंट किया।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म सूचनाओं के आदान- प्रदान के साथ ही प्रचार- प्रसार का सबसे बेहतर माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक तक योजनाओं को पहुँचाया जाए इसके लिए उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि  सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग किया जा सकता है, सभी विभाग जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आम जन तक पहुँचाने के लिए पारंपरिक प्रचार के तरीकों के साथ ही सोशल मीडिया का भी उपयोग करें।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply