Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख राहील शरीफ़ को मिली 39 देशों की कमान

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख राहील शरीफ़ को मिली 39 देशों की कमान

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख जनरल राहील शरीफ़ को इस्लामिक गठबंधन सेना की कमान दी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शरीफ़ को चरमपंथ के ख़िलाफ़ 39 मुस्लिम देशों की गठबंधन सेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है। सउदी अरब के नेतृत्व में गठित 39 राष्ट्रों के इस्लामी सैन्य गठबंधन का मुख्यालय रियाद में होगा।

स्थानीय टीवी जियो न्यूज़ के एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ ने राहील शरीफ़के इस नियुक्ति के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने फ़िलहाल इस समझौते का विवरण होने से इनकार किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ सैन्य गठबंधन का फैसला सरकार को विश्वास में लेने के बाद किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की नियुक्ति या जिम्मेदारी के लिए सरकार और सैन्य मुख्यालय की क्लीयरेंस की ज़रूरत होती है और इस प्रक्रिया का पालन किया गया है।

दिसंबर 2015 में आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान सहित 30 से अधिक इस्लामी देशों ने सऊदी अरब के नेतृत्व में एक सैन्य गठबंधन का ऐलान किया था। इस गठबंधन में शुरू में 34 देश शामिल थे, लेकिन बाद में उनकी संख्या 39 हो गई। इस्लामी देशों के सैन्य गठबंधन में मिस्र, क़तर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे कई अरब देशों के साथ तुर्की, मलेशिया, पाकिस्तान और अफ्रीकी देश शामिल हैं।

About team HNI

Check Also

कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को दी बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून : देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी …

Leave a Reply