Sunday , February 15 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / पाकिस्तानी चैनल का अजीबोगरीब दावा, मोदी और डोभाल ने कराया ओम पुरी का कत्ल

पाकिस्तानी चैनल का अजीबोगरीब दावा, मोदी और डोभाल ने कराया ओम पुरी का कत्ल

मशहूर ऐक्टर ओम पुरी के निधन के बाद पाकिस्तान का एक चैनल अजीबोगरीब दावे कर रहा है। पाकिस्तानी चैनल ने दावा किया है कि ओम पुरी की मौत स्वाभाविक नहीं बल्कि उनका कत्ल हुआ है। चैनल का हास्यास्पद दावा है कि ओम पुरी की हत्या के पीछे पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हैं।

गौरतलब है कि 6 जनवरी को ओम पुरी अपने घर में मृत पाए गए थे। दिग्गज अभिनेता ओम पुरी की मौत की वजह दिल का दौरा बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कोई संदिग्ध कारण तो नहीं। ओम पुरी के सिर पर चोट के निशान थे।

ओम पुरी की मौत के बाद अजीबोगरीब दावा करने वाले पाकिस्तानी चैनल का नाम ‘बोल’ है। बोल टीवी पर एक न्यूज शो को होस्ट करने वाले ऐंकर आमिर लियाकत ने दावा करते हुए ऐसी वजहें गिनाई हैं जिनके चलते कथित तौर पर ओम पुरी का कत्ल हुआ।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply