Tuesday , July 15 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / आधी रात में अकेली लड़की के साथ पुलिस ने किया कुछ ऐसा, बन गई मिसाल

आधी रात में अकेली लड़की के साथ पुलिस ने किया कुछ ऐसा, बन गई मिसाल

हमारे समाज में पुलिस की छवि अच्छी नहीं है, लेकिन हर पुलिसवाला बुरा नहीं होता। दिल्ली पुलिस ने भी इंसानियत की एक ऐसी ही मिसाल पेश की है जिसकी तारीफ आज देश का हर शख्स कर रहा है। दिल्ली की सुनसान सड़कों पर आधी रात में फंसी लड़की की मदद पुलिस ने जिस अंदाज में की वह वाकई काबिले तारीफ है। प्रियंका कंबोज नाम की इस लड़की  ने पूरी घटना की जानकरी फेसबुक पर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आधी रात के बाद सुनसान जगह पर प्रियंका कंबोज पर कार का टायर पंक्चर होने से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। कई कार सर्विसेज को फोन करके मदद न मिलने से परेशान हो चुकी युवती को सामने से आती पुलिस पीसीआर दिखी जो उनके पास आकर रुकी।

पीसीआर वैन से निकले पुलिसवालों ने पहले उनसे परेशानी का कारण पूछा और फिर टायर बदलने में भी उनकी मदद की। एक कंपनी में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम करने वाली प्रियंका कंबोज ने यह पूरा वाकया फेसबुक पर शेयर किया है। साथ ही पुलिसवालों की तस्वीरें भी साझा की हैं।

प्रियंका कंबोज ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि मैं डेढ़ बजे रात में सड़क पर फंस गई थी। मैंने कई कार सर्विसेज को फोन किया लेकिन वे मदद करने की जगह दोगुना/तीनगुना पैसे की मांग कर रहे थे। मैं उन्हें वह अमाउंट भी देने को राजी थी, लेकिन तभी मैंने सामने से एक पीसीआर आती देखी जो हमारे पास आकर रुकी।

उन्होंने हमसे पूछा कि परेशानी की वजह क्या है। उसके बाद वे रुके और टायर चेंज करने में की। प्रियंका ने लिखा कि पुल प्रहलादपुर पुलिस स्टेशन के एएसआई ओम प्रकाश और एएसआई दया किशन का बहुत-बहुत धन्यवाद। न सिर्फ उन्होंने कार का टायर बदलने में मदद की बल्कि हमारे सही सलामत घर पहुंचने का भी भरोसा दिलाया। इंसानियत पर भरोसा हो गया।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply