घर से निकलते ही उसने दबोच लिया, फिर खींचकर ले गया खेत में और…
खेत पर जा रही एक युवती के साथ गांव के ही एक व्यकित ने दुष्कर्म कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। डरी सहमी पीड़िता ने एक दिन बाद परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों के थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई।
घटना बमीठा थाना क्षेत्र की है। जहां गंगवाहा की एक 19 वर्षीय युवती अपने खेत पर काम करने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे जबरदस्ती खींचकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरु कर दी है। घटना की विवेचना कर रही एसआई अंजना दूबे ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरु कर दी गयी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी फरार है।
