Monday , March 9 2026
Breaking News
Home / मनोरंजन / बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी हार्ट की अटैक से हुई मौत

बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी हार्ट की अटैक से हुई मौत

देश के बेहतरीन ऐक्टर्स में शुमार ओम पुरी का निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह उनकी मौत की खबर आई। 66 साल के ओम पुरी की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। ओम पुरी उन चंद कलाकारों में से एक थे जिन्होंने समानान्तर सिनेमा से लेकर कमर्शल सिनेमा तक में कामयाबी हासिल की। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके फैंस सकते में हैं।

ओम पुरी ने हॉलिवुड में भी काम किया। ओम पुरी का जन्म अंबाला के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। 1993 में ओम पुरी ने नंदिता पुरी के साथ शादी की थी। 2013 में उनका तलाक हो गया था। उनका इशान नाम का एक बेटा भी था। ओम पुरी ने बॉलिवुड के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका की भी फिल्मों में काम किया। ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट पुणे में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं।

ओम पुरी की मौत पर एक्टर्स रजा मुराद ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ओम पुरी ने बीच में बहुत ज्यादा शराब पीनी शुरू कर दी, जिसकी वजह से उनकी सेहत खराब हो गई। मुराद के मुताबिक, बेहद आम शक्ल सूरत होने के बावजूद ओम पुरी ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

About team HNI

Check Also

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं ‘सम्राट पृथ्वीराज’, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो …

Leave a Reply