Sunday , May 3 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कोसी नदी पर बन रहे पुल का गार्डर गिरा, कई मजदूर दबे, एक की मौत

कोसी नदी पर बन रहे पुल का गार्डर गिरा, कई मजदूर दबे, एक की मौत

पटना। बिहार के सुपौल जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। जिला स्थित बकोर में कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का तीन गार्डर गिर गया, जिसमें यहां पर काम कर रहे कई मजदूर दब गए हैं, जबकि एक मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि सुपौल के बकोर और मधुबनी जिले के बीच यह पुल बन रहा है। सुबह सात बजे अचानक पुल के पिलर नंबर 50, 51 और 52 के गार्डर भरभरा कर गिए गए। जिससे यह हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल के तीन गार्डर गिरने की सूचना पर सुपौल जिला अधिकारी और एसपी घटना स्थल पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैशव यादव ने बताया कि सुपौल जिले में कोशी नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि हम लोगों ने कहा था कि पुल की गुणवत्ता में काफी कमी है। हम लोगों ने इसका विरोध भी किया। लेकिन, पुल निर्माण कंपनी ने ध्यान नहीं दिया।

बता दें केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत देश के सबसे लंबे पुल का निर्माण हो रहा है। परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 1200 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 10.2 किलोमीटर से ज्यादा है। एप्रोच रोड मिलाकर पुल की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी। पुल निर्माण का काम ट्रांस रेल कंपनी करवा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद कंपनी के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर नहीं आए। लोगों का यह भी कहना है कि पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना और बाढ़ के कारण पुल निर्माण का समय बढ़ गया।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply