Wednesday , February 25 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / 17 साल की भारतीय बेटी शैली ने लंबी कूद में रचा इतिहास

17 साल की भारतीय बेटी शैली ने लंबी कूद में रचा इतिहास

  • अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स में किया रजत पदक हासिल
  • स्वर्ण पदक जीतने से मात्र एक सेंटीमीटर से चुकी

नैरोबी। 17 वर्षीय साल की भारत की बेटी शैली सिंह ने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। शैली ने 6.59 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक अर्जित किया। वह अब तक अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में लंबी कूद में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। शैली स्वर्ण पदक हासिल करने से मात्र एक सेंटीमीटर से चूक गईं।

स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वीडन की स्वीडन की 18 वर्षीय माजा असकाग ने 6.60 मीटर की छलांग लगाई। झांसी निवासी शैली ने महिलाओं की लंबी कूद शैली के फाइनल में पहले और दूसरे प्रयास में 6.34 मीटर की छलांग लगाई। तीसरे प्रयास में उन्होंने 6.59 मीटर की छलांग लगाई। चैथा और पांचवां प्रयास फाउल रहा। आखिरी प्रयास में उन्होंने 6.37 मीटर की छलांग लगाई।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply