नैरोबी। 17 वर्षीय साल की भारत की बेटी शैली सिंह ने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। शैली ने 6.59 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक अर्जित किया। वह अब तक अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में लंबी कूद में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। शैली स्वर्ण पदक हासिल करने से मात्र एक सेंटीमीटर से चूक गईं।
स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वीडन की स्वीडन की 18 वर्षीय माजा असकाग ने 6.60 मीटर की छलांग लगाई। झांसी निवासी शैली ने महिलाओं की लंबी कूद शैली के फाइनल में पहले और दूसरे प्रयास में 6.34 मीटर की छलांग लगाई। तीसरे प्रयास में उन्होंने 6.59 मीटर की छलांग लगाई। चैथा और पांचवां प्रयास फाउल रहा। आखिरी प्रयास में उन्होंने 6.37 मीटर की छलांग लगाई।