Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / तीन शख्सियतों की याद में त्रिवेन्द्र ने स्मृतिवन में रोपे पौधे

तीन शख्सियतों की याद में त्रिवेन्द्र ने स्मृतिवन में रोपे पौधे

  • पूर्व सीएम ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल वृक्षारोपण के साथ ही उन वृक्षों की देखरेख भी करना है

देहरादून। अस्थल गांव रायपुर स्थित स्मृतिवन में आज रविवार को पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वृक्षारोपण की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने इसके साथ ही वहां तीन पौधे रोपित किए। जिसमें अमलतास का पौधा उन्होंने अपने पिताजी प्रताप सिंह रावत की स्मृति में, पीपल का पौधा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह की स्मृति में और तीसरा अमलतास का पौधा उनके मित्र और पर्यावरण प्रेमी उमेश्वर सिंह रावत के पिताजी स्व. गजराज सिंह रावत के स्मृति में रोपित किया।
इस मौके पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत कहा कि हमारा उद्देश्य केवल वृक्षारोपण ही नहीं बल्कि उसके पश्चात समय-समय उन वृक्षों की देखरेख भी है। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की दिशा में हमारे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि स्मृतिवन में जो वृक्षारोपण किया गया, उन वृक्षों की अच्छे से देखरेख की जा रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि आज का वृक्षारोपण हमारे लिए कल ऑक्सीजन टावर का काम करेंगे। इसलिए आने वाली पीढ़ी को प्राणवायु देने के लिए सभी को आगे आकर वृक्षारोपण करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्मृतिवन में वृक्षों की देख-रेख करने वाली संस्था ‘धाद’ एवं पर्यावरण प्रेमियों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज सभी के प्रयासों के चलते हम पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की दिशा में काफी आगे बढ़े हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply