Friday , May 3 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / महिला हाॅकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख इनाम

महिला हाॅकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख इनाम

ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन कर किया देश और उत्तराखंड का नाम रोशन

  • तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 22 वीरांगनाओं का चयन
  • मुख्यमंत्री ने कहा शीघ्र राज्य में बनेगी एक नई आकर्षक खेल नीति
  • 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी होंगी सम्मानितमंत्री की बेटी और भाजपा नेत्री नाम भी है सूची

देहरादून। वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर हर साल दिए जाने वाले राज्यस्तरीय तीलू रौतेेली पुरस्कार के लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने 22 वीरांगनाओं का चयन किया है। इसमें भारतीय महिला हॉकी टीम की बेहतरीन फाॅरवर्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया पर प्रदेश सरकार ने धन वर्षा कर दी है। धामी सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार 2020-2021 के तहत 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। टोक्यो ओलंपिक में वंदना ने एक मैच में हैट्रिक सहित बेहतरीन प्रदर्शन किया। अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 अन्य महिलाओं को भी वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के तहत राज्य सरकार प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये की नगद राशि देती है। इस बार इसमें दस हजार रुपये की बढ़ोत्तरी कर 31 हजार रुपये कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। कहा कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना का शानदार योगदान रहा। उन पर हमें गर्व है। इसके अलावा
22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। आठ अगस्त को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार महिलाओं एवं किशोरियों द्वारा सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति एवं साहस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया जाता है। पुरस्कारों के लिए चयनित वीरांगनाओं की सूची तैयार हो गई है। तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 95 आवदेन मिले थे। समिति की ओर से इसमें से 22 के नाम फाइनल किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 69 प्रविष्टियां मिली थीं। इनमें से भी 22 के नाम पर अंतिम मुहर लगी है।
कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की बेटी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी का नाम भी पुरस्कार की सूची में शामिल है। इससे पुरस्कार के चयन को लेकर जिला एवं राज्य स्तरीय चयन समिति सवालों के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि चुफाल की बेटी जैविक मसाले बना रही हैं। और भाजपा नेत्री अनुराधा भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। एक एनजीओ से भी जुड़ी हैं। कोरोना काल में उन्होंने लोगों की मदद की है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद्र सेमवाल का कहना है कि सीडीओ और डीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति से होकर यह नाम आए हैं, राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा व्यक्ति सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा रहता है। उनके नाम का चयन हुआ होगा।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply