Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ‘नेशनल गेम्स 2024’ की मेजबानी के लिए दून व नैनीताल समेत सात जगहों का हुआ चयन

‘नेशनल गेम्स 2024’ की मेजबानी के लिए दून व नैनीताल समेत सात जगहों का हुआ चयन

देहरादून। 37वें राष्ट्रीय खेतों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में चल रहा है। जिसमे देश भर के विभिन्न प्रान्तों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना परचम लहरा रहे है। वहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी भी लगातार अपना परचम लहरा रहे है। उत्तराखंड के युवाओं ने खेल के मैदान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखाया है।

बता दें कि अगले साल राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होने जा रहे हैं। जिसके लिए प्रदेश में तैयारियां शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक नेशनल गेम्स 2024 को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ एक बैठक ली है। जिसमें अगले साल प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रदेश के सात स्थानों पर किया जाएगा। जिसमें देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर व गुलरभोज शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेलों के आयोजन के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। ये समिति खेलों के आयोजन से संबंधित व्यवस्था और जरूरतों को पूरा करने का काम करेगी। बता दें कि ये समिति खेलों के आयोजन से संबंधितनिर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply