चर्चा मेंराष्ट्रीय आज का पंचांग, देखें ग्रहों की चाल January 9, 2021 team HNI राष्ट्रीय मिति पौष 19 शक संवत् 1942 पौष कृष्ण एकादशी शनिवार विक्रम संवत् 2077। सौर पौष मास प्रविष्टे 26, जमादि उल्लावल 24 हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 जनवरी 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि सायंकाल 07 बजकर 17 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग पूर्वाह्न 11 बजकर 49 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक। अमृत काल दोपहर को 1 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 39 मिनट तक। निशीथ काल रात 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। बव करण प्रातः 08 बजकर 29 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात अपनी नीच राशि वृश्चिक पर संचार करेगा। सफला एकादशी व्रत।