Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / काबुल विवि पर आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत!

काबुल विवि पर आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत!

  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 40 से ज्यादा लोग घायल
  • मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी


काबुल। अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय में आज सोमवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है। पूरे कैंपस को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। कैंपस के अंदर से अब भी गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
पिछले साल इस विश्वविद्यालय के गेट पर बम विस्फोट में आठ लोगों की जान चली गयी थी। वर्ष 2016 में बंदूकधारियों ने एक अमेरिकी विश्वविद्यालय पर हमला किया था और 13 लोगों को मार डाला था। पिछले ही महीने इस्लामिक स्टेट ने राजधानी के शिया बहुल दश्त-ए-बार्ची के एक शिक्षण केंद्र में एक आत्मघाती बम हमलावर भेजा था जिसके हमले में 24 विद्यार्थियों की मौत हो गयी थी।
अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने काबुल विवि पर हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान की ओर से भी अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। गौरतलब है कि इन दिनों तालिबान का शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान सरकार के साथ शांति वार्ता कर रहा है। इस बीच आतंकियों के लगातार बढ़ते भीषण हमले से बातचीत के ऊपर भी असर पड़ने की संभावना है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply