शहीद सैनिक परिवारों के आंगन की मिट्टी से बनेगा सैन्य धामः त्रिवेंद्र रावत
- मुख्यमंत्री ने किया सैन्य धाम का शिलान्यास
- शहीदों के सम्मान में दी जाने वाली राशि 10 से बढ़ाकर की 15 लाख
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सैन्य धाम का शिलान्यास किया। करीब 4 हैक्टेयर जमीन पर बनने वाले सैन्य धाम को लेकर सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि ये उत्तराखंड के सैनिकों और शहीद जवानों के प्रति सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सैन्य धाम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इस बात का एहसास हो कि हमारे जवानों ने कैसे देश की हिफाजत की है।

