Wednesday , July 24 2024
Breaking News
Home / अपराध / राजधानी देहरादून में दो सगी बहनों के साथ हैवानियत, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राजधानी देहरादून में दो सगी बहनों के साथ हैवानियत, दोनों आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में दो सगी बहनों के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां दो नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर होटल में एहतशाम और उसके साथी साहिल ने रेप कर डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, चमोली जिले की रहने वाली दो सगी बहनें देहरादून के राजपुर क्षेत्र में रहती हैं। उनके माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। इनमें छोटी बहन की उम्र करीब 14 साल है। जबकि, बड़ी की उम्र 16 साल है। आरोप है कि कुछ दिन पहले अहतसाम निवासी आजाद नगर कॉलोनी (उम्र 21 वर्ष) ने छोटी बहन से बातचीत शुरू की। इसके बाद आरोपी ने उसकी बड़ी बहन से अपने परिचित साहिल हाल निवासी चूना भट्ठा मूल निवासी कांधला, सहारनपुर (उम्र 26 वर्ष) का परिचय कराया।

बताया जा रहा है, कि बीती 12 मई को दोनों बहनें किसी काम से घर से बाहर गए थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। ऐसे में नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दर्ज कराई। तहरीर के आधार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग बहनों की जल्द बरामदगी के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने सीसीटीवी, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर की सहायता से दोनों बहनों को सहस्त्रधारा से बरामद किया। वहीं, दोनों बहनों को भगाने वाले दो आरोपी साहिल और अहतसाम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित बहनों ने युवकों पर रेप करने की बात कही, जिस पर धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी युवक मोटर मैकेनिक हैं। उनके खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: क्रिकेट खेल कर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत मिला शव

देवप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ रहा है। गुलदार के आतंक से लोगों …

Leave a Reply