Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ओएसडी संक्रमित और एकांतवास में सीएम, दूसरी बार टल गई कैबिनेट बैठक

ओएसडी संक्रमित और एकांतवास में सीएम, दूसरी बार टल गई कैबिनेट बैठक

  • सीएम कार्यालय व आवास की गतिविधियों पर लगा ब्रेक
  • मुख्यमंत्री भी बैठकों व सार्वजनिक कार्यक्रमों से रखेंगे दूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी अभय रावत को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास की गतिविधियां अगले तीन दिन के लिए फिर थम गई हैं। एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। वह तीन दिन तकविभागीय बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री के स्टाफ में एक वाहन के चालक व एक निजी सुरक्षा अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कैबिनेट की बैठक टालनी पड़ी थी। मुख्यमंत्री स्वयं तीन दिन के लिए आइसोलेशन में चले गए थे। उन्होंने दो-दो बार कोविड जांच कराई। दोनों बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन मंगलवार को कोविड जांच के दौरान उनके ओएसडी अभय रावत की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित कार्यालयों और आवास स्थित कार्यालय को बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, एहतियात के तौर मैं सेल्फ आइसोलेशन में रहूंगा। कैबिनेट बैठक भी स्थगित कर दी गई है। मेरा कार्यालय और आवास पर भी गतिविधियां थमी रहेंगी

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply