Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / लगातार भूस्खलन से तीसरे दिन भी बंद रहा मसूरी देहरादून मार्ग

लगातार भूस्खलन से तीसरे दिन भी बंद रहा मसूरी देहरादून मार्ग

मसूरी। लगातार हो रहे भूस्खलन से देहरादून मसूरी मार्ग तीन दिन से बंद पड़ा है। यहां गलोगी पावर हाउस के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे मार्ग पर मलबा और पत्थर आने से सड़क बंद है। हालांकि सड़क पर आए मलबे को जेसीबी से हटाया जा रहा है।
मसूरी देहरादून जाने के लिए लोग मसूरी देहरादून से किमाड़ी मार्ग का प्रयोग तो कर रहे हैं, लेकिन वह भी काफी खराब हालात में है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मार्ग बंद होने से पुलिस मसूरी आने वालों को कुठाल गेट के पास ही रोक रही है। मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल के नेतृत्व में क्षतिग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि लगातार भूस्खलन हो रहा है। लोक निर्माण विभाग की टीमें मलबा हटाकर मार्ग खोलने में लगी हैं, लेकिन भूस्खलन बंद न होने की वजह से रास्ता नहीं खुल पाया है। मसूरी-दून मार्ग रविवार की रात नौ बजे से भूस्खलन के कारण पूरी तरह से बंद है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply